Career Opportunities in History Subject -Career Guidance Program : 25-01-2023


दिनांक: 25 जनवरी, 2023 को शासकीय शहीद गेंदसिंह महाविद्यालय, चारामा में इतिहास एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में ’’इतिहास विषय में रोजगार के अवसर’’ विषय पर करियर मार्गदर्शन व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक महेश कतलाम के द्वारा विद्यार्थियों को इतिहास विषय की महत्ता, उपयोगिता एवं रोजगार के अवसरों के बारे में बताया गया। उन्होने कहा कि इतिहास विषय ले कर विद्यालयों में शिक्षक, व्याख्याता, महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक, प्राध्यापक, अकादमिक शोधकर्ता , पुरातत्ववेत्ता, संग्राहलय निरीक्षक, हैरिटेज मैनेजर, संग्राहलय विज्ञानी आदि पदों पर नियुक्त हो कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, इतिहासकार, पर्यटक मार्गदर्शक तथा इतिहास विशेषज्ञ बन कर हिन्दी सिनेमा, सीरियल में योगदान दे सकते हैं तथा यू-ट्यूब पर चैनल बना कर तथा इतिहास से संबंधित चैनलों में भी रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। 

महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. के. के. मरकाम ने इतिहास एवं भूगोल के मध्य पारस्परिक संबंधों को बताते हुए विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण घटनाओं से अवगत कराया।

व्याख्यानमाला के अंत में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयोजक एवं अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक रवीन्द्र सिंह चंद्रवंशी ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए इतिहास की जानकारी को आवश्यक बताया।

करियर मार्गदर्शन व्याख्यानमाला में महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक एम एल नेताम, अनूप यादव (अतिथि व्याख्याता, राजनीति विज्ञान), नरेश साहू, सोमनाथ साहू, देवलाल कावड़े सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।





                            

Career Opportunities in History Subject -Career Guidance Program : 25-01-2023
Date: 25-01-2023